सीधी बस हादसा: मृतकों की संख्या हुई 52, दो शवों की तलाश तेज– News18 Hindi

सीधी बस हादसा: मृतकों की संख्या हुई 52, दो शवों की तलाश तेज– News18 Hindi


सीधी. सीधी बस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 52 हो गई है. सीधी निवासी 29 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा का शव शुक्रवार सुबह 10 बजे टीकर नहर में सुरंग के बाहर मिला. ये शव मिलने के बाद अब 2 शवों की तलाश है. यह बस हादसा 16 फरवरी को सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पटना गांव के पास हुआ था.

यात्रियों से खचाखच भरी बस ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दूसरे रास्ते पर जा रही थी और नगर में गिर गई थी.  यह नहर बाणसागर बांध परियोजना का हिस्सा है और हादसे के वक्त इसमें करीब 25 फीट पानी तेज गति से बह रहा था.





Source link