48 घंटे मौत से संघर्ष के बाद हारी जिंदगी: सड़क हादसे में हुआ था घायल, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

48 घंटे मौत से संघर्ष के बाद हारी जिंदगी: सड़क हादसे में हुआ था घायल, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पोस्टमार्टम हाउस में रख रखते मृतक के परिजन

  • हजीरा के यादव धर्मकांटा के पास हुआ था हादसा
  • दो दिन पहले अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

48 घंटे तक मौत से संघर्ष करने के बाद एक युवक जिदंगी की जंग हार गया। दो दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुआ था घायल। घटना हजीरा के यादव धर्मकांटा के पास हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर युवक का शव निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सका है।

हजीरा थाना क्षेत्र के राधा कॉलोनी निवासी दीपू सेंगर पुत्र विजय बहादुर सेंगर (25) एक निजी फर्म में काम करता है। बुधवार दोपरह वह अपने दोस्त से मिलने के बाद वापस अपने घर आ रहा था। वह यादव धर्मकांटे के पास स्थित गारमेंट पार्क के सामने पहुंचा ही था कि तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन का चालक उसे टक्कर मार कर भाग गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपू को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसने दो दिन इलाज के बाद शुक्रवार दोपहर दम तोड़ दिया है। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक के दो भाई हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन का पता लगा रही है।

और इधर, दोस्त के बाद युवती की भी मौत
शहर के महाराजपुरा में शुक्रवार सुबह एक घायल युवती ने दम तोड़ दिया है। युवती और उसका एक दोस्त 5 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए थे। युवक की उसी दिन मौत हो चुकी थी। महाराजपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 5 दिन पहले डीडी नगर निवासी रोशनी (20) और उसके दोस्त पवन धाकड़ (21) को भिंड रोड पर तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी थी। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल पवन ने घटना वाले दिन अस्पताल में तोड़ दिया था। रोशनी की हालत नाजुक बनी हुई थी। शुक्रवार सुबह रोशनी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते पुलिस ने शव को निगरानी मे लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही टक्कर मारने वाली बस की पहचान की जा रही है।



Source link