IND VS ENG: इंग्लैंड की प्रैक्टिस के दौरान बजा वंदे मातरम गाना, बेन स्टोक्स हुए मोटेरा स्टेडियम के कायल

IND VS ENG: इंग्लैंड की प्रैक्टिस के दौरान बजा वंदे मातरम गाना, बेन स्टोक्स हुए मोटेरा स्टेडियम के कायल


इंग्लैंड की प्रैक्टिस के दौरान बजा वंदे मातरम गाना (फोटो-PTI)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट डे-नाइट मुकाबला है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 19, 2021, 8:15 PM IST

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs Enlgand) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होना है. ये मुकाबला डे-नाइट है और इसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है. शुक्रवार को इंग्लैंड की टीम ने मैदान पर जमकर प्रैक्टिस की. ईसीबी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें खिलाड़ी मैदान पर रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इंग्लैंड की प्रैक्टिस के दौरान एक बेहद ही खास बात दिखाई दी.

दरअसल जब इंग्लैंड के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे तो उस दौरान स्टेडियम में वंदे मातरम गाना बज रहा था. इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इस गाने को और स्टेडियम को दिलचस्प बताया. बता दें मोटेरा स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है और इसपर पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है.

तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को मिली बुरी खबर
बता दें तीसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को बुरी खबर मिली है. दरअसल उसके ऑलराउंडर सैम करन टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन कोविड-19 महामारी संबंधित यात्रा पांबदियों के कारण भारत के खिलाफ चार मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. करन अब वनडे और टी20 स्क्वाड के साथ ही भारत आएंगे.

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, डैन लॉरेन्स, जैक लीच, ओली पोप, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

IPL 2021 Auction: काइल जेमिसन ने 15 करोड़ में बिकने के बाद जो किया वो आपको हैरान कर देगा 

सीरीज है रोमांचक दौर में
बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 227 रनों से जीता था लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने 317 रनों की विशाल जीत दर्ज कर हिसाब बराबर कर दिया. अब डे-नाइट टेस्ट मैच में दोनों की टक्कर होनी है जो सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से बेहद अहम है.








Source link