IPL ऑक्शन में बने 5 रिकॉर्ड्स: कोहली की RCB ने सबसे ज्यादा 14+ करोड़ रु. वाले खिलाड़ियों को खरीदा; मेरिडिथ सबसे महंगे अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी बने

IPL ऑक्शन में बने 5 रिकॉर्ड्स: कोहली की RCB ने सबसे ज्यादा 14+ करोड़ रु. वाले खिलाड़ियों को खरीदा; मेरिडिथ सबसे महंगे अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी बने


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Records Made At IPL Auction 2021 In Chennai RCB Virat Kohli Gowtham Riley Meridith Yuvraj Singh

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

चेन्नईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

इस बार के ऑक्शन में 61 स्लॉट के लिए 292 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इसमें से से सिर्फ 57 खिलाड़ी ही खरीदे गए। खरीदे गए खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा ऑलराउंडर रहे। (फाइल फोटो)

IPL ऑक्शन के साथ ही 14वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार नीलामी में 6 बड़े रिकॉर्ड्स बने। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14+ करोड़ के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज राइली मेरिडिथ IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड विदेशी प्लेयर बन गए। उन्हें पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा। जानिए नीलामी के दौरान बने 6 रिकॉर्ड्स…

1. RCB ने सबसे ज्यादा 14+ करोड़ रुपए वाले प्लेयर खरीदे
RCB ने गुरुवार को हुए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ और न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन को 15 करोड़ रुपए में खरीदा। इससे पहले भी कोहली की टीम ने 2014 में युवराज को 14 करोड़ में खरीदा था। RCB 14+ करोड़ रुपए में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदने वाली टीम बन गई।

उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस(2021), दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह (2015), कोलकाता नाइटराइडर्स ने पैट कमिंस (2020), राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने बेन स्टोक्स (2017) और पंजाब किंग्स ने जे रिचर्ड्सन (2021) को ही 14+ करोड़ रुपए में ऑक्शन में खरीदा।

जेमिसन न्यूजीलैंड से आने वाले सबसे महंगे प्लेयर बन गए। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। बोल्ट को कोलकाता ने 2017 ऑक्शन में 5 करोड़ रुपए में खरीदा था। जेमिसन की कीमत इससे तीन गुना ज्यादा रही।

2. पहली बार एक ऑक्शन में 4 खिलाड़ियों पर 14+ करोड़ की बोली
यह पहली बार है जब एक ऑक्शन में 4 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने 14+ करोड़ रुपए में खरीदा। इसमें मॉरिस, जेमिसन, रिचर्ड्सन और मैक्सेवल शामिल हैं। इससे पहले किसी ऑक्शन में एक से ज्यादा 14+ करोड़ रुपए में खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगी। इससे पहले 13 ऑक्शन में सिर्फ 4 बार ही 14+ करोड़ रुपए की बोली लगी।

3. राइली मेरिडिथ सबसे महंगे विदेशी अनकैप्ड प्लेयर बने
24 साल के तेज गेंदबाज मेरिडिथ को पंजाब ने उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपए से 20 गुना ज्यादा कीमत (8 करोड़) पर खरीदा। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर का रिकॉर्ड तोड़ा। आर्चर को राजस्थान ने 2018 ऑक्शन में 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।

4. गौतम का 46.25 गुना का अंतर IPL ऑक्शन में अब तक सबसे ज्यादा
चेन्नई में गए कृष्णप्पा गौतम अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर भी बने। उन्हें CSK ने 46.25 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा। इससे पहले सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के क्रुणाल पंड्या के नाम था। उन्हें MI ने 8.8 करोड़ रुपए में खरीदा था। 46.25 गुना का अंतर भी IPL में किसी खिलाड़ी को खरीदने का सबसे ज्यादा अंतर है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन के नाम था। उन्हें 2016 में चेन्नई ने उनके बेस प्राइस 10 लाख से 45 गुना ज्यादा कीमत (4.50 करोड़ रुपए) में खरीदा था। अनकैप्ड प्लेयर का मतलब है ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने कभी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला हो।

5. मैक्सवेल ऑक्शन से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दूसरे खिलाड़ी
ग्लेन मैक्सवेल ओवरऑल ऑक्शन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। वे अब तक 5 ऑक्शन में सबसे ज्यादा 45.30 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। 2021 ऑक्शन में 14.25 करोड़, 2020 में 10.75 करोड़, 2018 में 9 करोड़, 2014 में 6 करोड़ और 2013 में 5.32 करोड़ रुपए कमाए थे। उनसे ज्यादा कमाने वालों में सिर्फ युवराज सिंह का नाम है। युवराज ने 6 ऑक्शन में 48.10 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 6 ऑक्शन में 38.85 करोड़ और क्रिस मॉरिस ने 5 ऑक्शन में 37.96 करोड़ रुपए कमाए।



Source link