IPL 2021 Auction में बने ये 8 रिकॉर्ड (Rajasthan Royals/Instagram)
आईपीएल 2021 की ऑक्शन (IPL 2021 Auction) में खुल 57 खिलाड़ी बिके और इस दौरान 8 बड़े रिकॉर्ड टूट गए. आइए आपको बताते हैं ऑक्शन में क्या-क्या हुआ खास
- News18Hindi
- Last Updated:
February 19, 2021, 5:54 PM IST
ग्लेन मैक्सवेल ने भी आईपीएल 2021 ऑक्शन में एक रिकॉर्ड बनाया. मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ में खरीदा और इसके साथ ही वो अलग-अलग ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए. मैक्सवेल को साल 2013 में 5.32 करोड़, 2014 में 6 करोड़, 2018 में 9 करोड़ और 2020 में 10.75 करोड़ रुपये मिले थे. अब मैक्सवेल ने अपनी आईपीएल रकम में 14.25 करोड़ रुपये का इजाफा कर लिया है और ऑक्शन से उनकी कमाई 45.30 करोड़ हो गई है जो सिर्फ युवराज सिंह (48.10 करोड़) से कम है.
ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को भी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9.25 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा. इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रुणाल पंड्या के नाम था जिन्हें मुंबई ने 8.80 करोड़ में खरीदा था.
ऑस्ट्रेलिया के रिले मेरीडिथ भी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. तस्मानिया के इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ में खरीदा. मेरीडिथ ने जोफ्रा आर्चर को पछाड़ा जो साल 2018 में 7.2 करोड़ में बिके थे.कृष्णप्पा गौतम आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अपने बेस प्राइस से 46.25 गुना ज्यादा पैसा मिला है. गौतम का बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये था और अंत में चेन्नई ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले एम अश्विन के नाम ये रिकॉर्ड था जो साल 2016 में 10 लाख बेस प्राइस से 4.50 करोड़ में बिके थे.
आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक ही सीजन में 4 खिलाड़ियों को 14 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली है. आईपीएल 2021 में क्रिस मॉरिस, कायल जेमिसन, जाय रिचर्डसन और ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ से ज्यादा की रकम हासिल हुई है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम है जिसने 14 करोड़ से ज्यादा की रकम में तीन खिलाड़ियों को खरीदा है. आईपीएल 2021 की ऑक्शन में आरसीबी ने मैक्सवेल और जेमिसन को खरीदा और इससे पहले फ्रेंचाइजी ने 2014 में युवराज सिंह को 14 करोड़ में खरीदा था.
कायल जेमिसन न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में 10 करोड़ से ज्यादा की रकम में बिके हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड ट्रेंट बोल्ट के नाम था जो साल 2017 में 5 करोड़ में बिके थे लेकिन जेमिसन इस बार उनसे तीन गुना ज्यादा 15 करोड़ में बिके हैं.