सनराइजर्स हैदराबाद ने केदार जाधव को 2 करोड़ रुपये, वहीं मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान को डेढ़ करोड़ में अपने साथ जोड़ा. इसके अलावा उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर जगदीश सुचित को भी स्क्वाड में जगह दी. मैसूर के इस खिलाड़ी को सनराइजर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा.
सनराइजर्स की गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर हुआ मजबूत
बता दें केदार जाधव, मुजीब उर रहमान और सुचित को टीम में शामिल करते ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम और ज्यादा संतुलित हो गई. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मजबूत गेंदबाजी के लिए जानी जाती है. इस टीम में राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा जैसे तेज गेंदबाज हैं. अब इस टीम में मुजीब उर रहमान भी जुड़ गए हैं. राशिद और मुजीब टी20 में अपने बेहतरीन इकॉनमी रेट के लिए जाने जाते हैं. अब इन दोनों गेंदबाजों की जोड़ी विपक्षी खिलाड़ियों पर कहर ढा सकती है.केदार जाधव पिछले सीजन में फ्लॉप रहे थे लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया था. केदार ने 5 मैचों में 48.25 की औसत से 193 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल थे. जाधव का स्ट्राइक रेट भी 133 का रहा जो टी20 में अच्छा माना जाता है. केदार जाधव के आने से सनराइजर्स के मिडिल ऑर्डर में अनुभव आएगा. सनराइजर्स के पास अभिषेक शर्मा, राशिद खान, प्रियम गर्ग, विराट सिंह जैसे युवा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं. इनके बीच अगर केदार जाधव इस टीम के मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं तो सनराइजर्स मजबूत हो सकती है. साफ है सनराइजर्स हैदराबाद ने केदार जाधव और मुजीब उर रहमान को खरीदकर मास्टर स्ट्रोक चला है.
IPL 2021 Auction में बिके 57 खिलाड़ी, जानिए किस टीम में हुई किसकी एंट्री, ये है Full Squad
IPL 2021 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम- केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शहबाज नदीम, मिचेल मार्श, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, थम्पी और जेसन होल्डर, जगदीश सुचित, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान.