अल्जारी जोसेफ ने आईपीएल में सिर्फ तीन मैच ही खेला है.
IPL Auction 2021: विंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आईपीएल ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए का था. तेज गेंदबाज ने 2019 में 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे. यह लीग का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आज भी बना हुआ है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 19, 2021, 9:08 AM IST
आईपीएल इतिहास की बात की जाए तो जोसेफ को सिर्फ 3 मैच खेलने का मौका मिला है. उन्होंने 2019 में सभी मैच मुंंबई की ओर से खेले. इस दौरान उन्होंने 10 से अधिक की इकोनॉमी से रन दिए. कुल 6 विकेट लिए. यानी वे दो अन्य मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके. करिअर में वे चोट से भी परेशान रहे हैं. इस कारण भी उन्हें लेकर संशय की स्थिति बनी रहती है.
26 टी20 खेले लेकिन इंटरनेशनल में मौका नहीं मिला है
एंटिगुआ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 26 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान इन्होंने 29 की औसत से 26 विकेट लिए हैं. इकोनॉमी 9 से अधिक की रही है. एक बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. वे 107 रन भी बना चुके हैं. 6 चौके और 5 छक्के लगाए हैं. हालांकि अब तक तेज गेंदबाज को इंटरनेशनल टी20 का मौका नहीं मिला है. हालांकि वे विंडीज की ओर से 14 टेस्ट और 31 वनडे खेल चुके हैं. वनडे में इन्होंने चार बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लिया है. वे टेस्ट की एक पारी में 4 या उससे अधिक विकेट नहीं ले सके हैं. 53 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. हालांकि जोसेफ कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते रहे हैं. यह विंडीज की टी20 लीग है.