IPL Auction 2021: RCB ने दो खिलाड़ियों पर लुटाए 30 करोड़ रुपये, ये है कोहली की पूरी टीम

IPL Auction 2021: RCB ने दो खिलाड़ियों पर लुटाए 30 करोड़ रुपये, ये है कोहली की पूरी टीम


चेन्नई: विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने आईपीएल 2021 की नीलामी में न्यूजीलैंड के 6 फुट 8 इंच के गेंदबाज काइल जेमिसन (Kyle Jamieson) को 15 करोड़ रुपये में खरीदा. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पर 14 करोड़ 25 लाख का दांव लगाया.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 की नीलामी में कुल 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. बैंगलोर ने काइल जेमिसन, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत को शामिल किया है.

पिछले 13 साल से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम एक बार भी IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई. विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक कुछ खास नहीं कर पाई.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन, ग्लेन मैक्सवेल, काइल जेमिसन, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डेनियल क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, हर्शल पटेल, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जोशुआ फिलिप्स, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एडम जाम्पा.





Source link