नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) के 14 वें सीजन से पहले चेन्नई में गुरुवार में खिलाड़ियों की नीलामी हुई. इस साल की नीलामी में दुनिया भर के खिलाड़ियों के ऊपर टीमों ने करोड़ो रुपए खर्च किए. दो बार की विजेता टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इस साल के आईपीएल नीलामी (IPL Auction) में अपनी टीम में कुल 6 खिलाड़ियों को शामिल किया.
भज्जी को मिला मौका
केकेआर (KKR) ने इस साल भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को भी अपनी टीम में शामिल किया. हरभजन नीलामी के पहले राउंड में नहीं बिके थे, लेकिन दूसरे दौर में उन्हें केकेआर ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया. हरभजन सिंह के अलावा केकेआर (KKR) की टीम ने शाकिब अल हसन, करुण नायर, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोड़ा और बेन कटिंग को शामिल किया है.
दो बार जीत खिताब जीत चुकी है केकेआर
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने अब तक 2 बार आईपीएल (IPL) की ट्राफी जीती है. केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर खिताब जीता था. केकेआर ने इस साल के ऑक्शन में कम पैसों में कुछ अच्छे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है, ऐसे में इस टीम से उम्मीद रहेगी कि वे एक बार फिर से खिताब को अपने नाम करें.
केकेआर की पूरी टीम:
इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम साइफर्ट, हरभजन सिंह, करुण नायर, पवन नेगी, वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोड़ा, शेल्डन जैक्सन, शाकिब अल हसन और बेन कटिंग.