एक रात में दो चोरियां: नर्स के सूने मकान से गहने सहित ₹98 हजार की चोरी

एक रात में दो चोरियां: नर्स के सूने मकान से गहने सहित ₹98 हजार की चोरी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नर्मदापुरमएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • साईं हेवन कॉलोनी में एक रात में दो चोरियां

रेलवे फाटक के पास स्थित साईं हेवन कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार की रात दो सूने मकानों में चोरी हुई। साईं हवन कॉलोनी निवासी कमला पति कैलाश चंद्र सराठे के सूने मकान से सोने चांदी के जेवर सहित ₹98 हजार की चोरी हुई। कमला सराठे जिला अस्पताल में नर्स हैं।

उनकी गुरुवार को नाइट ड्यूटी थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे घर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा था और अलमारी में रखे नकदी और रुपए चोरी हो चुके थे। वहीं साईं हेवन सिटी निवासी कल्पना नरवरे पति खुशीराम के घर से चोरों ने ₹7 हजार नकदी और जेवर चुराए। कल्पना घर में ताला लगा कर बाहर गई थीं।

देहात थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। दो दिन बाबई रोड स्थित बांके बिहारी कॉलोनी में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी सुरेश कुमार गोहिया के सूने घर से करीब 5 लाख रुपए के जेवर और 30 हजार नकदी चोरी हुई। पुलिस पुरानी चोरियों का भी सुराग नहीं लगा पाई है।



Source link