Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नर्मदापुरमएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- 6115 कर्मचारियाें काे वैक्सीन लगाने का था लक्ष्य, अभी तक 5196 ने ही लगवाया
जिले में काेराेना वैक्सीनेशन का सेशन-3 चल रहा है। राजस्व, पंचायत, नपा, पुलिस के 6115 कर्मचारियाें काे वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था। अभी तक जिले में कुल 85% यानी 5196 लाेगओं ने ही वैक्सीन लगवाई है। 919 लाेग अभी भी छूट गए हैं।
जिन्हाेंने टीकाकरण नहीं करवाया है। टीकाकरण अधिकारी डॉ. नलिनी गाैड़ ने बताया शेष छूटे लाेग नगरपालिका के सफाई कर्मचारी हैं, जाे वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचे हैं। यह लाेग किसी भ्रांति के कारण टीकाकरण नहीं करवाने पहुंच रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें मैसेज के बाद लगातार फाेन पर सूचना देकर टीका लगवाने के लिए बुला रही है। शनिवार काे अंतिम दिन है। नपा अधीक्षक प्रशांत जैन ने बताया कि सभी कर्मचारियाें काे अादेश दिया है कि वे टीका लगवाएं।

22 से वैक्सीनेशन का डाेज-2, सात दिनाें में लगेंगे टीके
जिले में काेराेना वैक्सीनेशन सेशन-1 में टीका लगवा चुके कर्मचारियाें काे 22 फरवरी से काेराेना वैक्सीन का सेंकेंड डाेज लगाया जाएगा। 16 जनवरी से 5 फरवरी तक चले सेशन-1 में अलग अलग तारीखाें में फ्रंटलाइन स्वस्थ्य कर्मचारी अधिकारियाें काे टीका लगाया गया था।
जिन्हें अब काेराेना वैक्सीनेशन का सेंकेंड डाेज लगाया जाएगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। काेराेना वैक्सीनेशन डाेज-2 काे जिले में 22 फरवरी से 6 मार्च तक लगाया जाएगा। काेल्ड चेन प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि 7 दिवसीय कार्यक्रम में पहले सेशन में जिन्हाेंने टीका लगवाया है उन्हें टीका लगाया जाएगा। कोरोना वैक्सीन का डोज 2 अब 22 फरवरी से 6 मार्च तक लगाया जाएगा।