Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर में माैसम का मिजाज फिर बदल गया है। धूप निकलने के बावजूद शुक्रवार काे दिन में तेज हवा चलने से तापमान 1 डिग्री लुढ़क गया। चार- पांच दिन से दिन में पड़ रही तपिश से राहत मिली। शुक्रवार काे दिन का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।
ठंडी हवा चलने से सुबह 3 घंटे में तापमान में सिर्फ 1.8 डिग्री का ही इजाफा हाे सका। सुबह 5:30 बजे पारा 15.2 डिग्री पर था, जाे 3 घंटे बाद सुबह 8:30 बजे 17 डिग्री तक ही पहुंच सका। रात का तापमान 15 डिग्री रहा। बीते 24 घंटे में इसमें 1 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई।
माैसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक हवा का रुख उत्तर पूर्वी है। दिन में हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा रही, जिससे पारे की चाल तेज नहीं हाे सकी। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हाेने का अनुमान है।