नींद में ड्राइवर: ATM में जा घुसी वैन, बाल-बाल बचे बच्चे, बड़ा हादसा होने से टला

नींद में ड्राइवर: ATM में जा घुसी वैन, बाल-बाल बचे बच्चे, बड़ा हादसा होने से टला


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ATM में दरवाजा हुआ क्षतिग्रस्त, गार्ड बालबाल बचा

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार वैन एटीएम में घुस गई। हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। वैन में बैठे बच्चों काे मामूली चोटें आईं। हादसे में केयरटेकर भी बाल-बाल बच गया। एटीएम के कांच टूट गए, वहीं वैन के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार हादसा नरेंद्र तिवारी मार्ग पर हुआ। यहां एसबीआई का एटीएम है। उषा नगर में रहने वाले राजेश धनोतिया अपनी मारुति वैन से बच्चों को लेकर जा रहे थे। उनका कहना है कि उनकी झपकी लग गई और गाड़ी सीधे एटीएम से टकरा गई। एटीएम के आगे का कांच पूरा टूट गया। वहीं वैन भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों को मामूली चोट आई हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर पहुंचा दिया गया। पुलिस ने बैंक के अधिकारियों को बुलाया है। उनके आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

घटना के बाद वैन को थाने में लाया गया।

घटना के बाद वैन को थाने में लाया गया।



Source link