- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Petrol Diesel Price In Madhya Pradesh Bhopal; Check Fuel Rates Here | Bhopal Petrol Price Latest News
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के दुर्गा पेट्रोल पंप को जबरन बंद कराते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- पॉवर 100 के पार ही बना हुआ है
पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध कर रही है। शनिवार को एक देश में एक दिन का बंद भी बुलाया है। हालांकि इस दौरान भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए। शनिवार को ही डीजल और पेट्रोल में करीब 40 पैसे की बढ़ोतरी हुई। राजधानी भोपाल में अगर एक फरवरी से 20 फरवरी तक की बात की जाए तो पेट्रोल में 4 रुपए और डीजल के दाम 5 रुपए बढ़ गए हैं। शनिवार को भोपाल में पेट्रोल 98.52 रुपए और डीजल 89.21 रुपए हो गया। एक दिन पहले पेट्रोल 98.18 रुपए और डीजल 88.82 रुपए था।
इस महीने अब तक दाम
| दिन | पेट्रोल | डीजल | पेट्रोल पॉवर | डीजल टर्बो |
| 20 फरवरी | 98.52 | 89.21 | 102.26 | – |
| 1 फरवरी | 94.18 | 84.46 | 97.83 | 87.76 |
पेट्रोल पंप जबरन बंद कराने के प्रयास
इधर भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ पेट्रोल पंप को जबरन बंद कराने का प्रयास किया। हालांकि इससे पहले ही कलेक्टर ने सभी पेट्रोल पंप को आवश्यक सेवाओं के तहत खुले रहने के निर्देश दिए थे। ऐसे में राजधानी के दुर्गा पेट्रोल पंप को पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने हंगामा किया। उन्होंने लोगों को पेट्रोल लेने रोका। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को आना पड़ा। उसके बाद पुलिस ने मौके से कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया। इधर जबल पेट्रोल पंप बंद कराने पर पेट्रोल पंप संचालकों ने विरोध भी जताया है। उनका कहना है कि पेट्रोल पंप आवाश्यक सेवाओं में आते हैं। इन्हें जबरन बंद नहीं कराया जाना चाहिए।