- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Girls Have So Much Power That Shakes A Boy, Remove The Fear Inside You Actress Shivani Tiwari, Went To Canada At The Behest Of Parents, Was In Mumbai Acting And Fulfilled The Dream Gautam Vij
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहलेलेखक: राजेश गाबा
इशारा टीवी के नए शो अग्नि वायु की स्टारकास्ट शिवानी तोमर और गौतम विज।
नए टीवी चैनल पर एक मार्च को ऑन एयर होने जा रहे नए डेली सोप ‘अग्नि-वायु’ की स्टार कास्ट शुक्रवार को प्रमाेशन के सिलसिले में भोपाल में थी। इस दौरान टीवी सीरियल के लीड एक्टर गौतम विज और एक्ट्रेस शिवानी तोमर अपने सीरियल के प्रमोशन के लिए भोपाल आए और उन्होंने अपने करियर और जीवन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। एक्टर गौतम विज ने कहा कि मुझे बचपन में एक्टिंग और क्रिकेट खेलने का शौक था। बचपन में मुझे जनरल डायर का किरदार दिया जाता था।
हर एक फील्ड में नेपोटिज्म
गौतम का कहना है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है तो यह हर एक फील्ड में है, क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसका बच्चा आगे बढ़े। यदि आपने रियल टैलेंट है तो आप खुद को कहीं भी साबित कर सकते हैं अब तो वेब का जमाने है ऐसे में मेरे बहुत सारे दोस्त एक्टर के रूप में सामने आए हैं जिन्होंने पहले काफी स्ट्रगल किया है।
कनाडा में हायर स्टडीज के साथ जॉब व माॅडलिंग भी की
कनाडा जाने के बाद मैंने वहां हायर स्टडीज की और एचआर में डिग्री ली बैंक में जॉब की। 9 साल वहां पढ़ाई जॉब के साथ मॉडलिंग भी की, लेकिन फिर भी उसके बाद मुझे एक्टिंग करनी थी। इसलिए मैं 2016 में इंडिया वापस आया और फिर मुझे एक अच्छा सीरियल मिला तंत्र।
मम्मी पापा ने दो ऑप्शन दिए मैंने एक्टिंग को चुना
सीरियल की फीमेल लीड शिवानी कहती है कि मम्मी-पापा ने मेरे सामने दो ऑप्शन रखे या तो मैं कॉलेज ऑफ आर्ट में 4 साल का कोर्स करूं या फिर एक्टिंग, उन्होंने यह भी बताया कि एक्टिंग में काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा तो मैंने एक्टिंग फील्ड को ही चुना और उसके बाद मुंबई आए और वहां से मैंने अपनी जर्नी स्टार्ट की मुंबई में काम करते करते मुझे 9 साल हो गए।