रियल सोल ऑफ इंडिया: बांधनी, पोचम्मपल्ली, बनारसी, कोसा, टसर सिल्क, मूंगा सिल्क, कतान सिल्क, कांजीवरम जैसी साड़ियों में नजर आईं महिलाएं

रियल सोल ऑफ इंडिया: बांधनी, पोचम्मपल्ली, बनारसी, कोसा, टसर सिल्क, मूंगा सिल्क, कतान सिल्क, कांजीवरम जैसी साड़ियों में नजर आईं महिलाएं



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Indian Traditional Dress Sarees With Beautiful Draping And Variety Of Women Appeared In Gate Together

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 मिनट पहलेलेखक: राजेश गाबा

भोजपुर क्लब में गेट-टु गेदर के दौरान महिलाएं।

  • भोजपुर क्लब में 100 से ज्यादा महिलाओं से सजा साड़ी स्पीक ग्रुप सेलिब्रेशन ‘रियल सोल ऑफ इंडिया’

बांधनी, पोचम्मपल्ली, बनारसी, कोसा, टसर सिल्क, मूंगा सिल्क, कतान सिल्क, कांजीवरम… जैसी देश के अलग अलग अंचलों की हैंडलूम साड़ियां पहनकर जब शहर की 100 से भी ज्यादा महिलाओं का गेट टुगेदर शुरू हुआ तो यह आयोजन अपने आप में ही अलग था।

करीब एक साल बाद भोजपुर क्लब में आयोजित ट्राईफेड, ट्राइब्स इंडिया और साड़ी स्पीक ग्रुप के इस सेलिब्रेशन का नाम भी ‘रियल सोल ऑफ इंडिया’ रखा गया, जिसमें इंडियन साड़ी को रिप्रजेंट करती अलग अलग प्रोफेशन की महिलाओं ने शिरकत की, ओर एक से बढ़कर एक साड़ियों में फोटो शूट भी कराया। इस आयोजन में डॉक्टर, प्रोफेसर, इवेंट मैनेजर, आंत्रप्रिन्योर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं का हुजूम शामिल रहा।

साड़ी स्पीक ग्रुप की इन महिलाओं का कहना है कि इतने दिनों बाद मिलने का अपना अलग ही मजा है, इसलिए हम सेल्फी में कई महीनों बाद के इन पलों को कैद कर रहे हैं। साथ ही इस इवेंट में हैंडलूम स्टॉल का भी आयोजन किया गया, जिसमें होम डेकोरेटिव के साथ साथ सूट्स की भी कई वैरायटी मौजूद थी।

मुस्कान सक्सेना का कहना है कि साड़ी स्पीक ग्रुप के साथ ही यह आयोजन ट्राइबल मिनिस्ट्री द्वारा जनजातीय समाज के लोगों की सांस्कृतिक और आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने के लिए किया गया, जिससे महिलाओं को ट्राइबल प्रोडक्ट के उचित दामों की जानकारी हो, इसलिए महिलाओं से सजी इस सुहानी शाम का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग क्षेत्र की एक्सपर्ट और हाउस वाइफ ने शिरकत की।



Source link