वैक्सीन का दूसरा डोज: जेपी अस्पताल के नोडल अधिकारी बोले आज लग रहा दूसरा टीका, उधर स्टाफ हेल्थ वर्कर्स को लौटा रहा

वैक्सीन का दूसरा डोज: जेपी अस्पताल के नोडल अधिकारी बोले आज लग रहा दूसरा टीका, उधर स्टाफ हेल्थ वर्कर्स को लौटा रहा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Nodal Officer Of Jaypee Hospital Said That The Second Vaccine Is Being Released Today, Returning The Staff To The Health Workers.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेपी अस्पताल में दूसरा डोज लगाने पहुंची हेल्थ वर्कर्र को लौटाया, स्टाफ बोला सोमवार से लगेगी वैक्सीन

  • एनएचएम में कार्यरत हेमलता बघेल शनिवार को दूसरा डोज लगाने पहुंची, स्टाफ बोलो- अभी शेड्यूल आया है। सोमवार को आना।

भोपाल में हेल्थ वर्कर्स को दूसरा डोज लगना शनिवार से शुरू हो गया। इस बीच जय प्रकाश अस्पताल में दूसरे डोज को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। एक तरफ अस्पताल के वैक्सीन सेंटर पर आने वाले हेल्थ वर्कर्स को सोमवार वैक्सीन लगने की बात कहकर लौटाया गया, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन के अधिकारी दूसरा डोज लगने की बात कह रहे थे।

शनिवार को जयप्रकाश अस्पताल में दूसरा डोज लगाने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन में कार्यरत हेमलता बघेल पहुंची। उनके मोबाइल पर 17 और 20 फरवरी को दो मैसेज वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के आए। मैसेज की सूचना पर हेमलता बघेल सुबह जयप्रकाश अस्पताल पहुंची। यहां वैक्सीन सेंटर पर स्टाफ को हेमलता ने अपनी जानकारी दी। जानकारी देने के बाद सेंटर पर बैठे स्टॉफ ने उनको दूसरा डोज लेने के लिए सोमवार आने की बात कही। उन्होंने मैसेज में शनिवार को ही समय देने की बात कही तो जवाब दिया कि अभी शड्यूल आया है। दूसरा डोज सोमवार से लगेगा।

16 जनवरी से हुई थी शुरुआत

हेल्थ वर्कर्स को पहला डोज लगाने की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी। भोपाल में 36,529 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया था। इसमें 25,357 हेल्थ वर्कर्स ने वैक्सीन लगाई।

” हेल्थ वर्कर्स को दूसरा टीका आज से लग रहा है। पहले सोमवार से लगना था। किसी को मना नहीं कर रहे। ” – डॉ. पीयूष, नोडल अधिकारी, जेपी अस्पताल



Source link