T20 World Cup: न्यूजीलैंड के कोच का बड़ा बयान- 20 खिलाड़ी लेकर आएंगे भारत

T20 World Cup: न्यूजीलैंड के कोच का बड़ा बयान- 20 खिलाड़ी लेकर आएंगे भारत


मार्टिन गप्टिन ने टीम की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा 2621 रन बनाए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है. टूर्नामेंट को लेकर न्यूजीलैंड के काेच ने कहा कि वे 20 खिलाड़ियों को लेकर भारत आ सकते हैं. टीम कभी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकी है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 20, 2021, 1:39 PM IST

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है. टूर्नामेंट को लेकर न्यूजीलैंड के कोच गेरी स्टेड (Gary Stead) ने कहा कि वे 20 खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट खेलने आ सकते हैं. अब तक टी20 वर्ल्ड कप के छह सीजन हो चुके हैं और न्यूजीलैंड की टीम कभी भी फाइनल में नहीं पहुंच सकी है. टीम ने दो बार 2007 और 2016 में सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

गेरी ने कहा कि कोविड-19 के कारण चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं. मुझे लगता है कि हमारी टीम में 20 खिलाड़ी होंगे. इससे चीजें आसान हो जाएंगी और अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा. मालूम हो कि आम तौर पर 15-16 सदस्यों वाली टीम को ही टूर्नामेंट के लिए भेजा जाता रहा है. उन्होंने कहा कि उन खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता है कि जिन्होंने टीम की ओर से टी20 के इंटरनेशनल मुकाबले नहीं खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज सोमवार 22 फरवरी से शुरू होने जा रही है. गेरी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद मजबूत है.

भारत में दूसरी बार होने जा रहा है टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन दूसरी बार भारत में होना जा रहा है. इसके पहले अंतिम बार 2016 में भी टूर्नामेंट का आयोजन देश में हुआ था. तब विंडीज की टीम चैंपियन बनी थी जबकि इंग्लैंड की टीम रनरअप रही थी. अब तक हुए 6 टी20 वर्ल्ड में से दो खिताब विंडीज ने जीते हैं. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने एक-एक बार खिताब जीता है. टीम इंडिया इस बार अपने मैदान पर ट्रॉफी जीतना चाहेगी. 2016 में उसे विंडीज ने ही हराया था. हमारे खिलाड़ियों को आईपीएल का फायदा मिल सकता है. कप्तान कोहली भी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहेंगे.








Source link