- Hindi News
- Sports
- Novak Djokivic Becomes Australian Open Champion For Record 9th Time Defeated Medvedev In Final Of Grand Slam
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मेलबर्नकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
जोकोविच ने रिकॉर्ड 9वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता।
वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने वर्ल्ड नंबर-4 रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीत लिया। यह उनका रिकॉर्ड 9वां खिताब है। इससे पहले वे 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019 और 2020 में भी यह ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। जोकोविच ने मेदवेदेव को लगातार सेटों में 7-5, 6-2, 6-0 से हरा दिया। जोकोविच का यह 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वे अब तक करियर में 9 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 विम्बलडन, 3 यूएस ओपन और 1 फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं।
जोकोविच ने सबसे ज्यादा 9 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता
जोकोविच ने अब तक कुल 17 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट खेला है। जिसमें से वे सबसे ज्यादा बार चैम्पियन बने हैं। इसके बाद रोजर फेडरर और रॉय इमरसन ने 6-6 बार और आंद्रे अगासी, जैक क्रोफॉर्ड और केन रोजवेल ने 4-4 बार यह खिताब अपने नाम किया है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच ने 90% मैच जीते
जोकोविच का इस ग्रैंड स्लैम में 90% विनिंग रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 83 मैच खेले हैं। इसमें से 75 में उन्हें जीत और 8 मैच में हार मिली है। उन्हें आखिरी बार 2018 में एच चुंग के हाथों लगातार सेटों में हार मिली थी।