कार्रवाई: इंदौर जा रही ओवरलोड बस थाने में खड़ी कराई, दस्तावेज मांगे तो नहीं मिले

कार्रवाई: इंदौर जा रही ओवरलोड बस थाने में खड़ी कराई, दस्तावेज मांगे तो नहीं मिले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बस के दस्तावेज चेक करता परिवहन विभाग का अमला। 

ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला परिवहन विभाग का जांच अभियान जारी है। शनिवार को विभाग ने जावरा में जांच अभियान चलाया। जावरा से इंदौर जा रही एक बस को रोका और जांच की तो 50 सीटर बस में 58 सवारी बैठी मिली। वहीं दस्तावेज मांगे तो नहीं मिले।

इस पर जिला परिवहन अधिकारी दीपक कुमार मांझी ने सभी सवारियों को उतरवाया और बस स्टैंड से दूसरी बस मंगवाकर इंदौर रवाना किया। इसके बाद बस को औद्योगिक क्षेत्र थाने में खड़ी करवाया। इसके बाद वहीं से गुजर रहे एक ऑटो को रोका तो उसमें 20 सवारी मिली। उसे भी जब्त किया। टीम ने यहां 25 वाहनों की जांच की। इसमें 3 वाहन ओवरलोड मिले। इनके खिलाफ चालान बनाए गए। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link