Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद होशंगाबाद शहर में बेअसर
- आगे-पीछे दुकानें खुली, एक शटर बंद, वहीं फहराया झंडा
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान होशंगाबाद शहर में बेअसर रहा। इसका कारण था-कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार का ऑटोमोबाइल शोरूम खुला होना। जब फौजदार कांग्रेसियों के साथ बाजार में लोगों की दुकानें बंद कराने निकले, तब रसूलिया स्थित उनका खुद का शोरूम खुला था और लोग शोरूम के अंदर मौजूद थे।
बाहर बंद होने का ना कोई बोर्ड लगा था और ना ही बेरिकेडिंग थी। नतीजा यह रहा कि लोगों ने समर्थन नहीं किया। दोपहर तक बंद का आह्वान था, सुबह से ही बाजार खुला रहा। फौजदार बाद में कहते रहे कि शोरूम बंद ही था, कांच का होने से शटर नहीं है, इसलिए खुला दिखता है।
बंद के लिए किया निवेदन पर खुली रही दुकानें
पेट्रोल -डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसी बंद कराने निकले। आधे दिन का स्वैच्छिक बंद करने काे लेकर दुकानदाराें से निवेदन किया लेकिन दुकानें खुली रही। कार्यकर्ता मार्केट में घूम-घूमकर व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान करते रहे। ब्लाॅक अध्यक्ष अजय सैनी, राकेश रघुवंशी, मीना वर्मा, भूपेश थापक, सूरज तिवारी, विक्की माैर्य, मनीष उसरेटे, राेहन जैन, बिनु बुधाैलिया, अक्षय दीक्षित और अजय दुबे आदि समेत कांग्रेसी मौजूद थे।
^शोरूम में शटर नहीं है, कांच है। लोग खुला समझते हैं। बंद ही था। हमारा बंद स्वेच्छिक था। हम निकले, तब तब दुकानें खुल चुकी थी। फिर भी निवेदन पर अधिकतर दुकानदारों ने समर्थन किया। 70 प्रतिशत दुकानें बंद रही।
सत्येंद्र फौजदार, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
इटारसी: आधे दिन बंद रहा बाजार
कांग्रेस ने शनिवार को आधे दिन का बाजार बंद का आह्वान कर जयस्तंभ चौक पर आम सभा की। सुबह 8.30 बजे स्टेशन रोड से बाजार बंद कराने निकले। दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रहा। सजयस्तंभ चौक सहित बाजार क्षेत्र में कांग्रेसियों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला। सभास्थल पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, रवि जायसवाल, मोहन झालिया, अमोल उपाध्याय, सुरेश मालवीय, प्रवीण गांधी, अरविंद व्यास, इरशाद अहमद सिद्दीकी ने संबोधित किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।