Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चोरों ने रिटायर्ड अफसर के सूने घर पर धावा बोला। बदमाश यहां से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर फरार हो गए। इसी प्रकार, दो अन्य सूने घरों में भी चोरी की घटना हुई है। फरियादी मनमोहन पिता गिरधर तिवारी निवासी पीपल्याहाना हैं।
शिकायत में मनमोहन तिवारी ने बताया, उनकी मां नर्मदा प्रोजेक्ट से 6 महीने पहले ही रिटायर हुई हैं। वह परिवार के साथ बेटे से मिलने दिल्ली गए थे। 8 दिन बाद लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने और नकदी गायब थे। चोर करीब 5 लाख से अधिक का माल चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी प्रकार श्वेता पिता जगदीश प्रजापत निवासी साईं गुरु पैलेस कॉलोनी विष्णुपुरी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर बैग में रखे 15 हजार रुपए नकदी, लैपटॉप और अन्य सामान ले गए। भंवरकुआं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
इसके अलावा वंदना पति अनिल द्विवेदी निवासी परस्पर नगर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर दो लाख से अधिक के जेवरात और नकदी चुरा कर ले गए। वंदना के मुताबिक वह परिवार के साथ 18 फरवरी को रिश्तेदार के यहां गई थी। लौटी तो घटना का पता चला।