झूले पर मोबाइल नेटवर्क: गांव में नेटवर्क नहीं, इसलिए झूले पर बैठकर 50 फीट ऊपर जाते हैं मंत्री, फिर हल करते हैं परेशानियां

झूले पर मोबाइल नेटवर्क: गांव में नेटवर्क नहीं, इसलिए झूले पर बैठकर 50 फीट ऊपर जाते हैं मंत्री, फिर हल करते हैं परेशानियां


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अशाेकनगरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव इन दिनों मुंगावली के सुरेल गांव के पास आमखो में यज्ञ और भागवत कथा करवा रहे हैं। इसमें वे मुख्य यजमान हैं। यहां भी लोग रोज उनके पास परेशानियां लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन दिक्कत यह है कि यहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिलता।

इस समस्या का यादव ने लाजवाब हल ढूंढ़ा है। वे झूले पर चढ़ते हैं और 50 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर रुक जाते हैं। नेटवर्क मिलते ही अफसरों को दिशा-निर्देश देना शुरू कर देते हैं। मंत्री को 9 दिन यहीं रुकना हैं।



Source link