ड्यूटी में लापरवाही पर ASI सस्पेंड: चेहरे और सिर पर घाव के निशान हमेशा याद दिलाते रहेंगे वो दिन जब दरिंदे ने छत से नीचे फेंका था

ड्यूटी में लापरवाही पर ASI सस्पेंड: चेहरे और सिर पर घाव के निशान हमेशा याद दिलाते रहेंगे वो दिन जब दरिंदे ने छत से नीचे फेंका था


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Wounds On The Face And Head Will Always Remind Me Of The Day When The Punk Threw Me Down From The Roof

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो- घटना के 10 दिन बाद हुआ था मामला दर्ज, लापरवाही पर ASI को किया सस्पेंड

  • 4 फरवरी को हुई थी छेड़छाड़ और छत से फेंकने की घटना
  • आरोपी भी पकड़ा गया है

चेहरे और सिर पर चोट के घाव और टांके के निशान जिंदगी भर उस दिन की याद दिलाते रहेंगे, जब उस दरिंदे ने मुझे छत से नीचे फेंका था। वो दिन मैं कभी नहीं भूल सकती। घायल 16 वर्षीय छात्रा का बस इतना ही कहना है। इस मामले में 10 दिन बाद FIR हुई थी। 7 दिन छात्रा अस्पताल में भर्ती रही। अस्पताल से सूचना थाना दी गई, लेकिन एक ASI ने ड्यूटी में गंभीरता नहीं दिखाई थी। इस मामले में एसपी ग्वालियर ने ASI शारदा प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी भी पकड़ा गया है, लेकिन छात्रा के दिल और दिमाग पर जो घाव लगे हैं उनको आसानी से भरा नहीं जा सकता है।

यह था पूरा मामला

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) 11वीं की छात्रा है। छात्रा के पास फ्लैट में हिम्मत उर्फ छोटू भदौरिया रहता है। 4 फरवरी की शाम 6.30 बजे छोटू ने छात्रा को किसी काम से अपने फ्लैट के दरवाजे पर बुलाया। छोटू के घर पर कोई नहीं था। अभी छात्रा कुछ समझ पाती तभी छोटू ने उसे जबरन अपने फ्लैट में ले गया। वह छात्रा के शरीर को जगह-जगह छूने लगा। जब छात्रा ने भागने का प्रयास किया और संघर्ष किया। पर आरोपी ने उसे बालकनी से नीचे फेंक दिया। छात्रा पीछे की तरफ करीब 20 फीट की गहराई में पत्थरों पर गिरी और बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे तत्काल पास ही प्राइम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 14 फरवरी को इस मामले में थाना में आरोपी छोटू भदौरिया के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

लापरवाही पर ASI को किया सस्पेंड

इस मामले में जब एसपी ग्वालियर को पता लगा कि घटना के बाद जब तत्काल अस्पताल से घटना की तहरीर (सूचना) थाना पर आई तो वहां ड्यूटी इंचार्ज ASI शारदा प्रसाद थे। पर उन्होंने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से नहीं निभाई। उनको चाहिए था वह मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालते और मामला दर्ज करवाते,लेकिन उन्होंने ऐसा न करते हुए लापरवाही का परिचय दिया। इस पर एसपी ने शनिवार को एसआई को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

पल-पल छेड़छाड़ का दर्द सह रही पीड़ित छात्रा

छेड़छाड़ हुई 10 दिन बाद मामला दर्ज हुआ और कार्रवाई न करने वाला एएसआई भी सस्पेंड हो गया, लेकिन इस मामले में क्या पीड़ित छात्रा का दर्द कम होगा। छात्रा को जब छत से फेंका तो उसके सिर, कान, व कंधे में गंभीर चोट लगी थी। छात्रा के सिर में 8 टांके आए हैं और कान में 2 टांके लगे हैं। कंधे की हड्‌डी टूटी हुई है। जब छात्रा से बात करना चाही तो वह दहशत में थी। इतना ही कहा कि कभी नहीं भूल पाएगी वो दिन। इसलिए वह अभी किसी से भी बात नहीं कर रही है।



Source link