पांच साल की बच्ची से रेप: चॉकलेट लेने किराना दुकान पर गई थी बच्ची, 17 साल के लड़के ने अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम

पांच साल की बच्ची से रेप: चॉकलेट लेने किराना दुकान पर गई थी बच्ची, 17 साल के लड़के ने अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

(प्रतीकात्मक फोटो)

पांच साल की बच्ची के साथ 17 वर्षीय किशोर द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी किराना दुकान चलाता है। बच्ची दुकान पर चाॅकलेट खरीदने पहुंची थी। उसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में कुंडम पुलिस रेप का केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं, घमापुर में 28 वर्षीय शिक्षिका के साथ सहकर्मी द्वारा शादी का झांसा देकर रेप करने का प्रकरण सामने आया है।

बच्ची कुंडम क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी 17 वर्षीय लड़का उसी के मोहल्ले का रहने वाला है। वह घर में ही किराना दुकान है। अक्सर दुकान पर वही बैठता है। शनिवार को पांच वर्षीय पीड़ित को उसकी मां ने चाॅकलेट खाने के लिए 10 रुपए दिए थे। बच्ची पैसे लेकर दुकान पर पहुंची। वहां आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। काफी देर बाद भी जब बच्ची नहीं लौटी, तो मां ढूंढने निकली। रास्ते में बच्ची राेते हुए मिली।

राेते हुए बच्ची ने सुनाई आपबीती
मां ने पूछा, तो उसने रोते हुए बताया कि दुकान वाले भैया गंदे हैं। उसने (प्राइवेट पार्ट की ओर) इशारा करते हुए बताया कि यहां दर्द हो रहा है। मां ने देखा, तो सन्न रह गई। बच्ची के नाजुक अंग से खून रिस रहा था। उसे माजरा समझते देर नहीं लगी। वह बेटी को लेकर बघराजी पुलिस चौकी पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रेप व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

तीन साल से शिक्षिका से रेप करता रहा
वहीं, अन्य शिकायत घमापुर थाने में 28 वर्षीय शिक्षिका ने दर्ज कराई है। तिलहरी क्षेत्र निवासी शिक्षिका घमापुर क्षेत्र में स्कूल में पढ़ाती है। उसी स्कूल में कांचघर निवासी लियोन ईसाई कम्प्यूटर ऑपरेटर है। लियोन ईसाई शादीशुदा है और उसे बच्चा भी है, लेकिन कुछ समय पहले पत्नी का निधन हो गया। शिक्षिका के मुताबिक आरोपी शादी का झांसा देकर 2018 से उसके साथ रेप करता रहा। अब शादी से मना कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



Source link