Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में लिफ्ट गिरने से 4 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
भोपाल में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायल एक घंटे तक लिफ्ट में ही फंसे रहे। बड़ी मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना कोहेफिजा इलाके में बने नील गगन हाइट्स बिल्डिंग में हुआ है।
बताया जाता है कि नील गगन हाइट्स बिल्डिंग की लिफ्ट में एक बुजुर्ग, बच्चे समेत चार से अधिक लोग थे। इस दौरान पहली मंजिल से लिफ्ट गिर गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। TI कोहेफिजा अनिल बाजपेयी ने बताया कि लिफ्ट गिरने की सूचना मिली है। कुछ लोग घायल बताए जाते हैं। टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। घायलों से बात होने के बाद ही इस मामले में ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी।