Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आने वाले 48 घंटों के दौरान मौसम में हलचल बढ़ सकती है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण एक बार फिर तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 12.6 डिग्री पर आ गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी एक-दो जगहों पर हल्की वर्षा का अनुमान है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों, झारखंड, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में पहाड़ों पर गतिविधियां अगले 24 घंटों में शुरू हो सकती हैं।
सबसे पहले बारिश और बर्फबारी जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में देखने को मिलेगी। अगले 48 घंटों के बाद जिले में मौसमी हलचल बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया।