- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The BJP, Whose Foundation Was Laid A Day Earlier, Congress MLAs Also Reached To Perform Bhoomipujan, The Administration Stopped, And Returned After A Program At The Gate.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा/ परासिया14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विधायक को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए। फोर्स तैनात की।
- कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने कहा- कलेक्टर सही काम नहीं कर रहे हैं प्रोटोकाल के तहत मेरा अधिकार है
- भाजपा नेताओं ने कहा- भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में हुई थी घोषणा
जिले के परासिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बिस्तर से उन्नयन कर 100 बिस्तर बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस में श्रेय लेने की होड़ मच गई है। रविवार को कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि दोपहर एक बजे भूमि पूजन करने पहुंचे, तो उन्हें प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ गेट पर ही भूमिपूजन करके लौट आए। जबकि एक दिन पहले भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंंचकर भूमि पूजन कर दिया है।
यह पूरा मामला निकाय चुनाव में श्रेय लेने का है। कांग्रेस विधायक का कहना है कि भूमिपूजन उनका प्रोटोकॉल है। कमलनाथ सरकार के समय स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की घाेषणा हुई थी। भाजपा झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। वहीं, एसडीएम मनोज कुमार प्रजापति का कहना था कि विभागीय कार्यक्रम नहीं था और न ही शासन से कोई दिशा निर्देश थे इसलिए रोका गया गया था।
प्रशासन ने रोकने की पूरी तैयारी कर रखी थी
कांग्रेस विधायक ने रविवार दोपहर एक बजे भूमिपूजन की घोषणा की थी। इसको रोकने के लिए सुबह से ही प्रशासन तैयारी की थी। स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार के बाहर ही बैरिकेड्स खड़े कर दिए। एसडीएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीओपी अनिल शुक्ला, तसीलदार कमलेश राम नीरज ,नायब तहसीलदार प्ररजित बंसोड़ आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोपहर 2 बजे विधायक सोहन वाल्मीकि के साथ कांग्रेसियों ने भूमिपूजन को लेकर अंदर जाने के लिए प्रयास किए। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक लिया।
धक्का-मुक्की के बाद मुख्य द्वार पर किया भूमिपूजन
धक्का-मुक्की और बहस के के बाद कांग्रेसियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सहमति बनी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर ही भूमि पूजन किया जाए। इसके बाद विधायक सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार के समीप भूमिपूजन सम्पन्न किया। वही विधायक सोहन वाल्मीक के द्वारा एसडीएम को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा ने कहा- शिवराज ने पहले घोषणा की थी

भाजपा नेता भी गेट के बाहर ही भूमिपूजन कर आए थे।
वहीं, विधायक की घोषणा के बाद भाजपा नेताओं ने एक दिन पहले ही भूमिपूजन कर दिया था। हालांकि उन्हें भी अंदर भूमिपूजन नहीं करने दिया गया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह घोषणा की थी। विधायक झूठा श्रेय ले रहे हैं।