स्वच्छता अभियान के मद्देनजर कार्रवाई की: नगर निगम तिराहे पर चार दुकानों का कब्जा हटाया, 4000 जुर्माना लगाया

स्वच्छता अभियान के मद्देनजर कार्रवाई की: नगर निगम तिराहे पर चार दुकानों का कब्जा हटाया, 4000 जुर्माना लगाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निगम तिराहे से अतिक्रमण हटाता निगम अमला।

स्वच्छता अभियान में नगर निगम अमले ने अवैध गुमटी व दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है। शनिवार को निगम अमले ने नगर निगम तिराहे के चार दुकानदारों पर कार्रवाई की। इन्होंने छज्जे निकालकर व सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा था।

निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने छज्जे हटाकर बाहर रखा सामान जब्त करवाया। साथ ही प्रत्येक दुकानदार 4000 रुपए का जुर्माना लगा दिया। इसकी सूचना मिलने शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया मौके पर पहुंचे और छोटे दुकानदार पर बड़ा जुर्माना लगाने का विरोध किया। इसके बाद निगम ने अतिक्रमण करने वाले इरफान खान, शकील खान, वीरेंद्र सिंह और वाहिद खान से 1000 रुपए का जुर्माना वसूला। कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास, जीके जायसवाल, स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, उपयंत्री राजेश पाटीदार, राजस्व उप निरीक्षक हरीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार शनिवार को छत्री पुल और दो बत्ती क्षेत्र के 13 फुटकर व्यापारियों से पॉलीथीन जब्त कर जुर्माना लगाया।



Source link