हादसे में महिला की मौत: बाजार से लौट रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हादसे में महिला की मौत: बाजार से लौट रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Bike Rider Collided With An Elderly Woman Returning From The Market, Broke While Moving To Hospital

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची।

  • पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

बाजार से पैदल घर लौट रही एक महिला को अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया। महिला के दामाद भगवत शरण की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कराया।

देवरी थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि सिंगपुर गुंजन में आम रोड पर यह हादसा हुआ। घटना के वक्त वृद्ध महिला अनुसुईया देवी (65) बाजार से पैदल अपने घर लौट रही थी। तभी पीछे से आए एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को 108 की मदद से अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नवविवाहिता ने लगाई फांसी
सानौधा थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि जया पति अमित गौड़ (23) सार (गाय बांधने का स्थान) में फंदे से लटकी मिली। फांसी साड़ी से फंदे बनाकर लगाई है। जया का मायका विनायका गांव में है। करीब दो साल पहले ही जया की शादी अमित से हुई थी। रात में सभी साथ में सोए थे। सुबह 4 बजे परिजन सोकर उठे तो जया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने तलाश की तो गाय की सार में जया फंदे से लटकी मिली।



Source link