5 हादसों में तीन की मौत: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत तो हाइवा का पहिया साइकिल सवार युवक के सिर से गुजरा, एक अन्य घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम

5 हादसों में तीन की मौत: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत तो हाइवा का पहिया साइकिल सवार युवक के सिर से गुजरा, एक अन्य घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Death Of An Old Man Due To A Bike Collision, The Wheel Of The Highway Passed Through The Head Of A Cyclist, Another Injured Died In The Hospital

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाइवा साइकिल सवार युवक के सिर से गुजरा।

  • रांझी क्षेत्र के खमरिया मोड़ और मझगवां क्षेत्र की घटना, तीसरी मौत पनागर में हुई
  • पाटन और ग्वारीघाट में दो सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत 5 घायल

जिले में 5 जगह हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मझगवां में तेज रफ्तार हाइवा ने जहां साइिकल सवार युवक को कुचल दिया। वहीं, रांझी क्षेत्र के खमरिया मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया। अन्य मौत पनागर में हुए रोड एक्सीडेंट में हुआ है।

जानकारी के अनुसार रांझी क्षेत्र के खमिरया मोड़ पर शनिवार रात लूना और बाइक की आमने-सामने टक्कर हाे गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक स्टंट कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। घटना में लूना सवार रक्षा कॉलोनी निवासी शंकर लाल चढ़ार (65) गंभीर घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुबह मौत हाे गई। पुलिस बाइक सवार का सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता लगाने में जुटी है।

हाइवा ने साइकिल सवार युवक को कुचला
मझगवां क्षेत्र के मड़ई गोसलपुर रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार हाइवा एमपी 49 एच 8155 ने साइकिल सवार युवक (19) को कुचल दिया। हाइवा का पहिया युवक के सिर को कुचलते हुए निकल गया। युवक मड़ई मझगवां निवासी बिट्‌टू कोल (19) था। हादसे के वक्त थोड़ी दूरी पर ही उसका पिता भैयालाल कोल खेत में काम रहे थे। बिट्‌टू कोल साइकिल से घर से दुकान के लिए निकला था।

हादसे में घायल की मौत
पनागर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल लीटी शिवनगर निवासी सतईराम केवट (51) को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
ग्वारीघाट क्षेत्र के भीमनगर के पास तेज रफ्तार कार एमपी 20 सीजी 6434 के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक एमपी 49 एमबी 3921 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गरधा गाडरवारा नरसिंहपुर निवासी तीरथ जाटव, उसकी पत्नी पूनम जाटव और उनके साथ मजदूरी करने वाली मुन्नी बाई घायल हो गए। तीनों हाथीताल कॉलोनी में रहकर मजदूरी करते हैं और हादसे के वक्त बाइक से नर्मदा दर्शन करने ग्वारीघाट जा रहे थे।

दो बाइक की टक्कर में मां-बेटा घायल
वहीं, पाटन क्षेत्र के सहसन भुंवारा रोड पर दो बाइक की टक्कर में मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सहसन गांव निवासी गोविंद सिंह शनिवार को मां कल्लू बाई के साथ बाइक से घर से भुंवारा जा रहा था। नयागांव टोरिया के पास पहुंचा था कि बाइक एमपी 20 एन क्यू 9660 के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link