IPL: राजस्थान रॉयल्स से अलग हुए एंड्रयू मैकडोनल्ड, ट्रेवर पेनी को बने मुख्य सहायक कोच

IPL: राजस्थान रॉयल्स से अलग हुए एंड्रयू मैकडोनल्ड, ट्रेवर पेनी को बने मुख्य सहायक कोच


Jaipur: आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रविवार को मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड (Andrew McDonald) से आपसी सहमति के बाद अलग होने का फैसला किया. इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती चरण का खिताब जीतने वाली राजस्थान की टीम ने घोषणा की कि उन्होंने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर ट्रेवर पेनी (Trevor Penney) को आगामी सत्र के लिये मुख्य सहायक कोच नियुक्त है.

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य परिचालन अधिकारी जेक लुश मेक्रम ने फ्रेंचाइजी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स में हर कोई एंड्रयू को आईपीएल के13वें सत्र में प्रयासों के लिये शुक्रिया करना चाहेगा.’ बता दें कि इससे पहले आईपीएल की नीलामी में इस बार राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीकी आल राउंडर क्रिस मौरिस (Chris Morris) को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा.

ये भी पढ़ें-IPL में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने मौरिस, Royals ने 16.25 करोड़ में खरीदा

 

क्रिस मौरिस (Chris Morris) गुरूवार को युवराज सिंह को पीछे छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी इतिहास में सबसे ज्यादा मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए. जानकारी के अनुसार, मौरिस ने 70 आईपीएल मैचों में 23.95 के औसत से 551 रन बनाये हैं और 80 विकेट चटकाए हैं.

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य परिचालन अधिकारी जेक लूच मैक्रम ने मौरिस को खरीदने के बारे में कहा, ‘हमने नीलामी से पहले ही क्रिस से बात की थी और उसकी पूर्ण मेडिकल समीक्षा करायी थी. वह अभी दक्षिण अफ्रीका में ‘बायो-बबल’ में हैं और उन्हें घरेलू टूर्नामेंट खेलना है.’

उन्होंने कहा, ‘क्रिस राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं और वह उन अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं जो इस राशि के अनुरूप हैं. हमने अपनी टीम को फिर से संतुलित कर लिया है, वह हमारे लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. वह खेल के सभी चरणों में बेहतरीन गेंदबाज हैं और वह बल्ले से भी हमें मैच जिता सकते हैं.’

(इनपुट-भाषा) 

 





Source link