SI को पीटने वाले का मकान ढहाया: बदमाश गणेश पर पहले से मारपीट व दहेज प्रताड़ना के 4 केस, 50 वर्गफीट एरिया पर किया था अतिक्रमण

SI को पीटने वाले का मकान ढहाया: बदमाश गणेश पर पहले से मारपीट व दहेज प्रताड़ना के 4 केस, 50 वर्गफीट एरिया पर किया था अतिक्रमण


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Gangster Ganesh Was Previously Assaulted And Dowry Tortured 4 Cases, Encroached On 50 Sq Ft Area

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस और प्रशासन की टीम ने रविवार को आरोपी गणेश का मकान ढहा दिया।

  • रविवार को दल-बल के साथ पहुंच कर पुलिस व प्रशासन ने की कार्रवाई
  • डेढ़ क्विंटल गांजा मामले में सह-आरोपी भक्तराम तिवारी का भी अवैध निर्माण तोड़ा

ट्रैफिक SI धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर पर हमला करने वाले गणेश अहिरवार का रविवार को पुलिस ने अवैध मकान तोड़ा दिया। बदमाश गणेश पर पहले से चार मामले दर्ज हैं। इनमें तीन मारपीट व एक दहेज प्रताड़ना का है।

आरोपी गणेश ने अपने बेटों के साथ मिलकर शनिवार को ट्रैफिक एसआई पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी के अतिक्रमण के संबंध में नोटिस जारी कर दिए थे।

एसडीएम पवन बारिया ने बताया, कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर राजस्व, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम रविवार को मोतीनगर थाना के करीला क्षेत्र में कार्रवाई करने पहुंची। क्षेत्र के बदमाश गणेश ने रोड फ्रंट पर करीब 50 वर्गफीट एरिया में कब्जा कर दो मंजिला मकान का निर्माण किया था। आरोपी ने इसकी परमिशन भी नहीं ली थी। जांच में बिल्डिंग के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इस संबंध में शनिवार को ही नोटिस जारी किया था। समय सीमा खत्म होने पर रविवार को कार्रवाई की गई।

डेढ़ क्विंटल गांजा मामले में सह-आरोपी का तोड़ा मकान

7 जनवरी को कैंट थाना क्षेत्र के पटकुई-बरारू में करीब 9 लाख रुपए की कीमत का 150 किलो गांजा पकड़ा गया था। मामले में मुख्य आरोपी रामकुमार श्रीवास्तव के अवैध निर्माण पर कार्रवाई पहले हो चुकी है। सह-आरोपी भक्तराम तिवारी को भी अधिकारियों ने करीब 15 दिन पहले नोटिस देकर अतिक्रमण हाटने के लिए कहा था। एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि बदमाश भक्तराम ने गोपालगंज में वेयर हाउस के पास रोड फ्रंट के करीब 30 वर्गफीट पर कब्जा कर मकान का निर्माण किया था।



Source link