डेवॉन कॉनवे पर अश्विन का कमेंट हुआ वायरल (फोटो-अश्विन इंस्टाग्राम और एएफपी)
डेवॉन कॉनवे (Devon Conway) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 99 रनों की पारी खेली, दिलाई न्यूजीलैंड को 53 रनों से जीत
- News18Hindi
- Last Updated:
February 22, 2021, 4:34 PM IST
रविचंद्रन अश्विन ने कॉनवे की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘कॉनवे बस चार दिन लेट हैं लेकिन क्या पारी खेली.’ बता दें कॉनवे ने आईपीएल 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन ऑक्शन में उनपर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया. बाएं हाथ का ये विस्फोटक बल्लेबाज ऑक्शन में नहीं बिका.
इस ट्वीट के बाद फैंस ने अश्विन को करारे जवाब दिये. एक फैन ने लिखा, ‘टीम के मैनेजमेंट में आपसे ज्यादा दिमाग है. हर टीम 8 ही विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘डेवॉन कॉनवे काफी समय से अच्छी फॉर्म में हैं. पता नहीं उनके जैसे खिलाड़ी को आईपीएल में मौका क्यों नहीं मिलता, वहीं मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी करोड़ों कमाते हैं.’
अश्विन को दिये ट्विटर यूजर्स ने जवाब
डेवॉन कॉनवे का शानदार रिकॉर्ड
डेवॉन कॉनवे ने न्यूजीलैंड के लिए 7 टी20 मैचों में 91 की औसत से 273 रन बनाए हैं. वो 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. वहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 155 से ज्यादा का है. पिछली पांच टी20 पारियों में डेवॉन कॉनवे ने अर्धशतक जड़ा है. कॉनवे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रनों की पारी खएलने से पहले सुपरस्मैश में खेली चार पारियों में भी नाबाद अर्धशतक ठोके थे. बता दें डेवॉन कॉनने ने कुल 87 टी20 मैचों में 44.68 की औसत से 2949 रन बनाए हैं. वो 2 शतक और 22 अर्धशतक ठोक चुके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कॉनवे ने 47.54 की औसत से 7084 रन बनाए हैं.