Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देवलचौरी में चल रही रामलीला में रविवार को पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया गया। महामुनि विश्वामित्र ने पूजन के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को पुष्प लाने के लिए राजा जनक की वाटिका भेजा। इसी दौरान गौरी पूजन के लिए सखियों के साथ माता सीता भी वाटिका पहुंची।
पुष्प वाटिका में श्रीराम और माता सीता के प्रथम दर्शन हुए। मां गौरी के पूजन के दौरान माता सीता ने मनवांछित वर का वरदान मांगा। इसके बाद आकाशवाणी होती है कि हे सीते तुम्हारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सोमवार को धनुष यज्ञ का मंचन किया जाएगा।