- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- In charge Of Division 6 Put Obscene Link In The Corporation’s Group, Created A Stir, Many Women Workers Are Also Members In The Group
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लिंक में आपत्तिजक है सामग्री।
- स्वास्थ्य कर्मी को बचाने निगम के अधिकारी नहीं खोल रहे जुबान, विभाग में चटखारे ले रहे सहकर्मी
- आरोपी ने लिंक डालने के बाद हड़बड़ी में डिलीट-मी का विकल्प चुन लिया
नगर निगम के एक ग्रुप में अश्लील लिंक डालने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मियों के लिए बने इस ग्रुप में एक संभाग के प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने अश्लील लिंक पोस्ट कर दी। इस ग्रुप में कई महिला कर्मी भी जुड़ी हैं। थोड़ी ही देर में ये निगम के कई कर्मियों के पास फैल गया। आरोपी को अपनी चूक का अहसास हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हड़बड़ी में उसने सोशल ग्रुप में डिलीट-मी का विकल्प चुन लिया।

आपत्तिजनक लिंक काे ब्लर किया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था सहित अन्य शासकीय आदेशों के क्रम में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का एक ग्रुप बनाया गया है। इसमें स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर सुपरवाइजर तक जुड़े हैं। रविवार शाम चार से छह बजे बीच में इस ग्रुप में एक अश्लील लिंक ने हड़कंप मचा दिया।
संभाग क्रमांक छह के कर्मी से हुआ पोस्ट
ये लिंक संभाग क्रमांक छह के प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रवींद्र सिंह के नंबर से पोस्ट हुई थी। लिंक देखकर एक महिला अधिकारी ने कमेंट भी किया। जैसे ही रवींद्र सिंह के पास इसकी खबर पहुंची तो उन्होंने हड़बड़ी में डिलीट-मी का विकल्प चुन लिया। डिलीट-आल का विकल्प न चुनने की वजह से कई लोगों ने लिंक ओपन कर लिया था।
सोमवार को विभाग में बना रहा चर्चा का विषय
सोमवार को नगर निगम का कार्यालय खुला तो पूरे दिन इसी अश्लील लिंक को लेकर सहकर्मी चटखारे लेते रहे। मामले में स्वच्छता प्रभारी एकता अग्रवाल और स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने इस तरह की किसी लिंक की जानकारी से अनभिज्ञता व्यक्त की है। दोनों का दावा है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उधर, सूत्रों की मानें तो इसकी खबर निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह तक पहुंच गई है। इस कर्मी पर गाज भी गिर सकती है।