मध्य प्रदेश बजट सत्र: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विराेध में PC शर्मा समेत कांग्रेस विधायक साइकिल से जाएंगे विधानसभा

मध्य प्रदेश बजट सत्र: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विराेध में PC शर्मा समेत कांग्रेस विधायक साइकिल से जाएंगे विधानसभा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Congress MLAs, Including PC Sharma, Will Go To The Vidhan Sabha By Cycling Against The Rising Price Of Petrol Diesel

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। कांग्रेस पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध को लेकर सत्र में शामिल होने के लिए विधायक साइकिल से विधानसभा जाएंगे।

  • भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का नारा- बहुत हुई महंगाई की मार, अब काहे की मोदी सरकार

विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार से शुरू होगा। कांग्रेस पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध को लेकर सत्र में शामिल होने के लिए विधायक साइकिल से विधानसभा जाएंगे। विधायक शिवाजी नगर 6 नंबर बस स्टॉप पर जुटेंगे। यहां से 9.30 बजे विधायक साइकिल चलाकर विधानसभा जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और महंगाई बढ़ने के विरोध में शनिवार को आधे दिन का बंद बुलाया था।

पूर्व मंत्री और विधायक PC शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल करीब 100 रुपए हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भी करीब 800 रुपए है। शर्मा बोले 2014 के चुनाव में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल 112 डालर प्रति बैरल बिक रहा था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। तब पेट्रोल 60 और डीजल 55 रुपए प्रति लीटर था। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए के करीब थी।

उस वक्त भाजपा के नेता कह रहे थे कि हमारी सरकार बनेगी तो पेट्रोल-डीजल को सस्ता करेंगे और नारा लगा रहे थे कि बहुत हुई महंगाई की मार.. अबकी बार मोदी सरकार। आज अंतराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 51 डालर प्रति बैरल है। जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपए के आसपास पहुंच चुके हैं। PC शर्मा बोले- अब हमारा नारा है कि बहुत हुई महंगाई की मार, अब काहे की मोदी सरकार।

पेट्रोल-डीजल को GST में शामिल करने की मांग

शर्मा ने कहा कि पूरे देश में मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वैट है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार पेट्रोल-डीजल को GST में शामिल करें। ताकि जनता को बढ़ती महंगाई से राहत मिले।

यह विधायक जाएंगे साइकिल से

जानकारी के अनुसार विधायक PC शर्मा के साथ ही सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, आरिफ मसूद, कमलेश्वर पटेल, संजय यादव, शंशाक भार्गव, कुणाल चौधरी समेत अन्य विधायक के साइकिल से विधानसभा जाने की बात कहीं जा रही है।



Source link