हत्याकांड का खुलासा: अप्राकृतिक यौन संबंधों में हुई थी छोटे ठाकुर की हत्या, आरोपी का आपत्तिजनक हालत के फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था मृतक

हत्याकांड का खुलासा: अप्राकृतिक यौन संबंधों में हुई थी छोटे ठाकुर की हत्या, आरोपी का आपत्तिजनक हालत के फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था मृतक


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Chhote Thakur Was Killed In Unnatural Sexual Relations, Blackmailing The Accused Showing Objectionable Condition Of The Deceased

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस की गिरफ्त में छोटे ठाकुर हत्याकांड का आरोपी (गमछे से चेहरा ढंका हुआ)

  • आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के सिवाए उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था

MP के उज्जैन में 15 फरवरी को छोटे ठाकुर नाम के शख्स की हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस ने वारदात के आठवें दिन कर दिया। पुलिस का दावा है कि अप्राकृतिक संबंधों को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक हत्या के गिरफ्तार आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया है कि उसके पास हत्या के सिवाए कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। अगर वह ठाकुर की हत्या नहीं करता तो ठाकुर उसकी हत्या कर देता। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर देने के लिए अदालत से अर्जी लगाई गई है। हत्याकांड के खुलासे के लिए सीएसपी वंदना चौहान के नेतृत्व में पुलिस अाैर सायबर सेल को लगाया गया था।

छोटे ठाकुर हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देते एएसपी अमरेंद्र सिंह व सीएसपी वंदना

छोटे ठाकुर हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देते एएसपी अमरेंद्र सिंह व सीएसपी वंदना

गौरतलब है कि प्रॉपर्टी ब्रोकर कृष्णपाल सिंह उर्फ छोटे ठाकुर का खून से लथपथ नग्न अवस्था में शव 15 फरवरी को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के अभिषेक नगर स्थित एक मकान में मिला था। हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि छोटे ठाकुर की हत्या के आरोप में बहादुरगंज एरिया से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसका मेडिकल स्टोर था। लॉकडाउन में व्यापार ठप हो गया तो वह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के धंधे में उतर गया। इसी धंधे में उसकी पहचान छोटे ठाकुर से हुई। दोस्ती होने के बाद छोटे ठाकुर से हमारा लेन-देन भी शुरू हो गया। उसने मुझसे 18 हजार रुपए लिए थे। 15 फरवरी की रात 11 बजे छोटे ठाकुर ने उधार लिए हुए पैसे देने के लिए फोन कर बुलाया। ठाकुर उसे अभिषेक नगर स्थित मकान पर ले गया। चाकू दिखाकर अप्राकृतिक यौन शोषण करना चाहता था ठाकुर एएसपी सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मकान में हम दोनों सहमति से दाखिल हुए। कुछ देर बातचीत के बाद अंदर कमरे में ठाकुर ने चाकू दिखा आरोपी से कपड़े उतारने को कहा। आरोपी ने जब मना कर दिया तो ठाकुर ने उस पर चाकू से दो वार किए। जो हाथ में लगे। आरोपी ने डर कर कपड़े उतार दिए। आरोपी को ठाकुर आपत्तिजनक हालत में पहले से खींचे हुए फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। अपनी जान पर बनी देख आरोपी ने ठाकुर से चाकू छीन लिया और उस पर हमला बोल दिया। पहला वार सीने में लगा और ठाकुर वहीं गिर गया। इसके बाद ताबड़तोड़ 16 वार कर ठाकुर को मार डाला। हत्या के बाद वॉशबेसिन में हाथ धोए और घर आ गया आरोपी ने ठाकुर की हत्या के बाद किचन में वॉशबेसिन में अपने खून से सने हाथ धुले। उसके बाद वहां से ठाकुर के दो मोबाइलों को लेकर भाग निकला। रास्ते में दो तालाब स्थित तालाब में मोबाइल को फेंक दिया। घर पहुंचा और फिर वहां से फरार हो गया। राजस्थान, दिल्ली व उत्तराखंड में काटी फरारी हत्या के बाद आरोपी राजस्थान भाग गया। एक-दो दिन बिताने के बाद वहां से िदल्ली चला गया। दिल्ली से हरिद्वार आया। एएसपी ने बताया कि आरोपी के मंदसौर आने की खबर मिलने पर साइबर सेल इंसपेक्टर योगेंद्र सिंह सिसौदिया, ओपी अहीर, विक्रम सिंह ने एसआई तरुण कुरील, रोहित पटेल, आरक्षक प्रवीण सिंह, महेश जाट, कन्हैया शर्मा, प्रेम समरवाल, सोमेंद्र दुबे, कुलदीप भारद्वाज, जितेंद्र पाटीदार, राजपाल सिंह, निकिता रावत, सुनील ठाकुर, सुनील गौड़, वीरेंद्र शर्मा, भंवरलाल, अनिल आर्य, सत्येंद्र राय और आनंद मिश्रा के साथ दबिश दी और आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया।



Source link