श्रीलंका और विंडीज के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है जो तीन से 14 मार्च तक चलेगी. लाहिरु का सीमित ओवर की सीरीज में भाग लेना संभव नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि वह 21 मार्च से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे. हालांकि यह उनके समय पर स्वस्थ होने पर निर्भर करेगा.