Hero, Bajaj और Honda की 110cc सेगमेंट में 5 बेस्ट बाइक, जो माइलेज में है सुपरस्टार– News18 Hindi

Hero, Bajaj और Honda की 110cc सेगमेंट में 5 बेस्ट बाइक, जो माइलेज में है सुपरस्टार– News18 Hindi


नई दिल्ली. भारतीय दोपहिया मार्केट की बेस्ट सेलर सेगमेंट 100 -110 cc की बाइक्स होती है. जो कि अपने कम कीमत के भारतीय मध्यम वर्ग को खासा पसंद है. इसी लिए बाइक कंपनियों ने इस सेगमेंट में शानदार फीचर जैसे कि सेमी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ड्यूल टोन कलर और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दे रही है. तो आइए हम आपको बताते इस सेगमेंट की 5 शानदार बाइक्स के बारे मे.

Bajaj Platina 110 H-Gear- प्लेटिना बजाज कि सबसे पॉपुलर बाइक है जिसे कंपनी ने 2019 में H-गियर वेरिएंट के साथ लांच किया था जिसमे 5 गियर होते है. साथ साथ इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक भी है और कीमत 64 ,301 रुपये ( एक्स-शोरूम ) से स्टांर्ट होती है. वहीं माइलेज की बात करें तो ये बाइक 74kmpl का माइलेज देती है.

यह भी पढ़ें: Apache RR 310 एक बार फिर हुई महंगी, जानें कितनी हुई अब कीमत

TVS Radeon- टीवीएस ने इसकी कीमत 68 037 रुपये ( एक्स-शोरूम ) रखी है और इसमें 110 cc कि इंजन के साथ ये 8.2 bhp कि पावर और 8.7 Nm का टार्क जनरेट करता है. डिस्क ब्रेक इसके कम्यूटर ऑफ़ द ईयर वर्जन के साथ उपलब्ध है. ये बाइक 69.3kmpl का माइलेज देती है.

Hero Splendor i-Smart- यह भारत कि पहली बीएस6 मानक की बाइक है. इसकी i-Smart टेक्नोलॉजी जरुरत न पड़ने पर इंजन को खुद ही बंद कर लेती है, जिससे ईंधन की खपत काफी कम हो जाती है. यह बाइक डिस्क ब्रेक मॉडल के साथ 68,850 रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है. ये बाइक 61kmpl का माइलेज देती है.

यह भी पढ़ें: नई टाटा सफारी 4×4 Pick-Up Truck वेरिएंट में भी मिलेगी, यहां देखें फीचर्स

Hero Passion प्रो- अपने स्प्लेंडर i-Smart की तरह पैशन प्रो में भी i-Smart टेक्नोलॉजी है और इसमें 113 cc का इंजन है जो की 6.73 KW की पावर और 9.89 Nm का टार्क जनरेट करता है. ये बाइक डिस्क ब्रेक मॉडल के साथ 69,600 रुपये ( एक्स -शोरूम ) में उपलब्ध है. ये बाइक 60kmpl का माइलेज देती है.

Honda Livo – ये इस सेगमेंट की सबसे महंगी बाइक है जिसके डिस्क ब्रेक मॉडल की कीमत 75,748 रुपये (एक्स-शोरूम) है. बाइक 4 कलर ऑप्शन के साथ साथ ट्यूबलेस टायर और 6 -स्पोक अलॉय व्हील के साथ उपलब्ध है. 60 से 74kmpl का माइलेज देती है.





Source link