उदयपुर पहुंचे क्रिकेटर युवराज सिंह: डबोक हवाई अड्डे पर फैंस ने गर्मजोशी से किया स्वागत, युवराज ने भी झील किनारे जमकर ली सेल्फी

उदयपुर पहुंचे क्रिकेटर युवराज सिंह: डबोक हवाई अड्डे पर फैंस ने गर्मजोशी से किया स्वागत, युवराज ने भी झील किनारे जमकर ली सेल्फी

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उदयपुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उदयपुर पहुंचे क्रिकेटर युवराज सिंह।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह मंगलवार को उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे। उदयपुर पहुंचने पर युवराज का उनके प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद युवराज सिंह कार से उदयपुर के लिए रवाना हुए। जहां वह पिछोला झील के बीच बनी लेक पैलेस में ठहरे हुए हैं।

पिछोला झील किनारे सेल्फी लेते युवराज सिंह।

पिछोला झील किनारे सेल्फी लेते युवराज सिंह।

झीलों के शहर उदयपुर की खूबसूरती को देखने के बाद युवराज सिंह भी खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। मंगलवार को लेक पैलेस जाने के दौरान युवराज सिंह ने पिछोला झील के किनारे जमकर सेल्फी ली। इस दौरान युवराज ने झीलों के किनारे बने उदयपुर शहर की तस्वीरों को भी क्लिक किया।

उदयपुर की खूबसूरती को तस्वीरों में क्लिक करते युवराज।

उदयपुर की खूबसूरती को तस्वीरों में क्लिक करते युवराज।

बता दें कि क्रिकेटर युवराज सिंह बुधवार सुबह उदयपुर से कांकरोली के लिए रवाना होंगे। जहां वह पी पी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होंगे। इस दौरान क्रिकेटर युवराज सिंह नाथद्वारा में बनी भगवान शिव की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के भी दर्शन करेंगे।

Source link