- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The Wife Of The State IT Vice president Of Congress IT Cell Filed A Case Of Dowry Harassment; Husband Also Complained In The Police Station Six Days Ago
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कमला नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मध्यप्रदेश के कांग्रेस की आईटी सेल के उपाध्यक्ष अभिनव बरोलिया पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया। – प्रतीकात्मक फोटो
- करीब ढाई महीने पहले ही हुई थी शादी
मध्यप्रदेश के कांग्रेस की आईटी सेल के उपाध्यक्ष अभिनव बरोलिया पर उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला भोपाल के कमला नगर थाने में दर्ज कराया है। महिला ने पति पर 10 लाख रुपए के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उनकी शादी को मुश्किल से ढाई महीने पहले ही आर्य समाज मंदिर में हुई थी।
कमला नगर TI विजय सिसौदिया ने बताया कि नेहरू नगर निवासी दीपिका शर्मा पति अभिनव बरोलिया मूलत: धार की रहने वाली हैं। दीपिका ने मंगलवार शाम थाने में अभिनव और उनकी मां उर्मिला के खिलाफ दजेह प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। दीपिका ने बताया कि 6 दिसंबर को उनकी अभिनव से आर्य समाज मंदिर में शादी हुई थी।
उनकी शादी मेट्रोमोनियल साइट पर परिचय होने के बाद हुई थी। शादी के 15 दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दीपिका ने आरोप लगाए कि सास और पति ने मारपीट तक की। उन्हें घर भगाते हुए कहा कि जब तक 10 लाख रुपए लेकर नहीं आती, सुसराल नहीं आना। उसके बाद से वह ससुराल में है।
अभिनव ने कहा फसाया गया
37 साल के अभिनव ने कहा कि उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। उनकी पत्नी की उनकी मां से बन नहीं रही थीं। वह खुद ही अपने घर चली गई थी। मैंने भी उसके खिलाफ कमला नगर थाने में शिकायत की थी। उसे झूठा फसाया गया है।