गांव में रात में अचानक जंगली हाथियों का एक झुंड घुस आया, जिससे यहां दहशत फैल गई (प्रतीकात्मक फोटो)
सोमवार की रात हाथियों के आने की आहट सुनकर गोरे लाल यादव अपने दो पोतों बारह वर्षीय राम कृपाल यादव और तेरह वर्षीय रामप्रसाद यादव को लेकर घर से भागने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने बताया कि तीनों घर से बाहर निकले तो हाथियों का झुंड बाहर खड़ा मिला, इसके बाद हाथियों ने तीनों को अपने सूंड़ में लपेट कर उठा लिया और जमीन पर पटक-पटक कर (Elephant Attack) मार डाला
- News18Hindi
- Last Updated:
February 23, 2021, 3:56 PM IST
उन्होंने बताया कि हाथियों के आने की आहट सुनकर गोरे लाल यादव अपने दो पोतों बारह वर्षीय राम कृपाल यादव और तेरह वर्षीय रामप्रसाद यादव को लेकर घर से भागने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने बताया कि तीनों घर से बाहर निकले तो हाथियों का झुंड बाहर खड़ा मिला, इसके बाद हाथियों ने तीनों को अपने सूंड़ में लपेट कर उठा लिया और जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला.
त्रिपाठी ने कहा कि घटनास्थल पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तिलवारी जनकपुर मार्ग के कोटा छांदा में चक्काजाम कर दिया. उन्होंने बताया कि वन विभाग मामले की जांच कर रहा है. (भाषा से इनपुट)