इशांत के पहले कुंबले ने भी मोटेरा में अपना 100वां टेस्ट खेला था.
IND vs ENG: इशांत शर्मा को मोटेरा में होने वाले तीसरे टेस्ट में मौका दिया जाता है तो वे भारत की ओर से 100 टेस्ट खेलने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बनेंगे. अब तक सिर्फ कपिल देव ही ऐसा कर सके हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 23, 2021, 3:42 PM IST
32 साल के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने फर्स्ट क्लास डेब्यू 23 नवंबर 2006 को दिल्ली की ओर से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ किया था. इस मैच के साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. इशांत ने उस मैच में 4 विकेट लिए थे जबकि कोहली ने 10 रन बनाए थे. यह मैच ड्रॉ रहा था. अगर मोटेरा में इशांत को मौका मिला तो एक बार फिर उनके साथ कोहली होंगे। उनके 100वां टेस्ट में कोहली उनके कप्तान होंगे. दोनों खिलाड़ियों के फर्स्ट क्लास करिअर को देखें तो इशांत ने 143 मैच में 472 विकेट लिए हैं. 16 बार पांच विकेट जबकि दो बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया है. दो अर्धशतक भी लगाए. विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने 121 फर्स्ट क्लास मैच में 53 की औसत से 9712 रन बनाए हैं. इसमें 34 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि कोहली अंतिम 10 पारियों से एक भी शतक नहीं लगा सके हैं.
अंतिम 20 टेस्ट में इशांत ने 76 विकेट लिए हैंइशांत के अब तक खेले 99 टेस्ट की बात करें तो अपने पहले 79 टेस्ट मैच उन्होंने 226 विकेट लिए थे. अंतिम 20 टेस्ट की बात करें तो उन्होंने 76 विकेट हासिल लिए हैं. ओवरऑल उन्होंने 302 विकेट लिए हैं. उनके वनडे करिअर की बात करें तो 80 मैच में 115 विकेट जबकि 14 टी20 मैच में 8 विकेट लिए हैं. इशांत शर्मा आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे से खेल चुके हैं.