अपराध: घर से बर्फ फैक्ट्री जा रहे मैनेजर की आंख में झोंककर वारदात; 20 हजार रुपए लूटे

अपराध: घर से बर्फ फैक्ट्री जा रहे मैनेजर की आंख में झोंककर वारदात; 20 हजार रुपए लूटे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

घर से बर्फ फैक्ट्री जा रहे मैनेजर से भागीरथपुरा पुल के पास आंख में मिर्चीं झोंककर मोपेड सवार बदमाशों ने 20 हजार रुपए छीन लिए। हालांकि पुलिस का कहना है, लूट का प्रयास हुआ। नेहरू नगर निवासी अशोक पटेल, बाणगंगा क्षेत्र में बर्फ फैक्ट्री में मैनेजर हैं। मंगलवार देर रात में घर से बाइक MP 04- ST-9279 से जा रहे थे। भागीरथपुरा पुल के पास मोपेड सवार बदमाशों ने ​​​​​ओवरटेक किया और उन्हें रोक लिया। उनकी आंख में मिर्ची झोंकी और जेब से 20 हजार रुपए निकाल लिए। मिर्ची लुटेरों की आंख में भी गई और पीछे से आ रही जीप से उन्हें टक्कर भी लगी। लुटेरे गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक का पता किया। उसके घर पहुंची तो उसने बताया कि पांच दिन पहले बाणगंगा के अनुज पाल को गाड़ी बेची है। उसके बारे में जानकारी निकाली तो वो साउथ गाडराखेड़ी में था। यहां दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। मुलजिम का कहना है कि उसने अकेले ने ही वारदात की है। वो पटेल को लूट नहीं पाया। पुलिस ने भी लूट के प्रयास का केस दर्ज किया है। पाल से और भी वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।



Source link