- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Land Shown For Making A Posh Colony, After The Agreement Reached The Registry, It Was Found Out That The Land Has Already Been Sold
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो- आरोपियों ने एग्रीमेंट के रूपए हड़पने के बाद व्यापारी को धमकी भी दी है
- मुरार थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज किया मामला
- रिवर व्यू कॉलोनी में किया था जमीन का सौदा
पॉश कॉलोनी बनाने के लिए कम कीमत में अच्छी लोकेशन पर जमीन दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने व्यवसायी से 1.5 करोड़ रुपए ठग लिए। घटना कुछ समय पहले सदर बाजार मुरार की है। व्यापारी एग्रीमेंट के बाद जब रजिस्ट्री कराने पहुंचा तो पता लगा कि यह जमीन तो पहले ही बिक चुकी है। इसके बाद उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने देने से मना कर दिया। मामले की शिकायत मुरार थाना में की है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली है।
उपनगर मुरार के सदर बाजार निवासी अशोक अग्रवाल पुत्र कैलाश अग्रवाल व्यवसायी हैं। उनकी सदर बाजार में शॉप है। साथ ही वह प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने निरंजन सिंह गुर्जर, उसके पिता राधेश्याम गुर्जर, मां आरती गुर्जर व शीला देवी गुर्जर निवासी रिवर व्यू कॉलोनी से एक जमीन का सौदा दो करोड़ रुपए में किया था। जो जमीन उन्हें दिखाई गई थी वह सरस्वती जन कल्याण समिति के नाम थी। इस समिति में अध्यक्ष निरंजन, उपाध्यक्ष शीला देवी, सचिव राधेश्याम और कोषाध्यक्ष आरती सिंह थीं। जमीन का सौदा तय करने के बाद व्यवसायी ने अनुबंध के तौर पर डेढ़ करोड़ रुपए दे दिए। इसके बाद जब रजिस्ट्री कराने का समय आया तो सभी लोग आजकल की कहकर टहलाने लगे। संदेह होने पर व्यवसायी ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि निरंजन व अन्य ने उनको अनुबंधित जमीन पहले ही किसी को बेच दी है। जब इसका पता चला तो वह उनके पास पहुंचे और अपने रुपए वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने उन्हें चेक दिए जो बाउंस हो गए। ठगी का शिकार व्यापारी मुरार थाना पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने आवेदन से जांच के बाद बुधवार को सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।