Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेसियों को तितर बितर करने के लिए फायर लॉरी से पानी का छिड़काव करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
- विधायक कलावती भूरिया को मंच से जान से मारने की धमकी दी थी
प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर मंगलवार को कोर्ट चौराहा पर युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और सीएम शिवराजसिंह चौहान का पुतला फूंका। दोपहर में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे व सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाए।
युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया जैतपुर विधानसभा शहडोल में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी और उनके 3 साथियों ने नशे का इंजेक्शन लगा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना पूरे प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन सरकार चुप बैठी है। वहीं भाजपा के पदाधिकारी दादागिरी कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व विधायक नागर सिंह और किशोर शाह एवं जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने विधायक कलावती भूरिया को खुलेआम मंच से जान से मारने की धमकी दी।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जैसे ही पुतला फूंका। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कांग्रेसियों को खदेड़ने के पानी का छिड़काव शुरू कर दिया। इससे कांग्रेस के पदाधिकारी भागते नजर आए। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, हितेश पेमाल, आयुष सिंह राठौर, देवेन्द्र सिंह सेजावता, मानवेंद्र सिंह लुनेरा, इक्का बेलूत, बसंत पंड्या, मांगीलाल जैन मौजूद थे।