Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अलमारी तोड़कर समेट ले गए जेवर।
- लार्डगंज और खमरिया क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मामला
- रिटायर्ड बिजली कर्मी पत्नी का इलाज कराने तो महिला गार्ड गई थी मायके
शहर में सक्रिय चोरों ने ताबड़तोड़ अंदाज में दो सूने घरों को निशाना बनाया। चोरों ने बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मी और केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ महिला गार्ड के घर का ताला तोड़कर नकदी सहित जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार शुभकामना अपार्टमेंट गोलबाजार निवासी शिशिरचंद जैन (69) बिजली विभाग से रिटायर हैं। पत्नी का इलाज कराने वह बड़े बेटे के पास 22 जनवरी को रायपुर गए थे। आज वहां से लौटे तो पीछे बालकनी का दरवाजा टूटा हुआ था। बेडरूम में रखी दो अलमारी का सामान बिखरा था। अलमारी में रखे सोने का एक हार, सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, चार सोने की चूड़ी, मोबाइल व चार हजार रुपए नकद गायब थे।
मायके से लौटी तो घर का सामान बिखरा मिला
सोनपुर रोड घाना निवासी रितु ठाकुर केंद्रीय विद्यालय जीसीएफ टू में गार्ड की नौकरी करती हैं। घाना में छह महीने से किराए पर रह रही हैं। 21 फरवरी को घर में ताला लगाकर पति के साथ मायके बेलखेड़ा गई थी। आज लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी खुली थी और सामान बिखरा था। अलमारी के लॉकर में रखा 25 हजार रुपए नकद, सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, चांदी की एक जोड़ी पायल, एक आफ करधन, चार जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी खुसना, आधार कार्ड गायब थे। खमरिया पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।