- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Congress Leader Jitendra Daga’s Crackdown On Illegal Workshop In Limestone, Seventh Flyer And Swimming Pool Run Without Permission From A&A Builder At Kohefija.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
नगर निगम के अमले ने कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा का सरकारी जमीन पर बना अवैध वर्कशॉप को तोड़ा
- भूमाफियों के अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम कर रहा कार्रवाई
भूमाफियों के खिलाफ भोपाल नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को नगर निगम ने दो जगह अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें चूना भट्टी में कांग्रेस नेता जितेन्द्र डागा के डागा मोटर्स के शासकीय भूमि पर अवैध वर्कशॉप को तोड़ा गया। दूसरी कार्रवाई कोहेफिजा में ए एंड ए बिल्डर के निर्माणाधीन बिल्डिंग पर की गई। यहां पर 6 मंजिल की अनुमति थी। बिल्डर ने सातवी मंजिल और स्वीमिंग पूल अवैध तरीके से बना लिया था।
नगर निगम की अलग-अलग टीम सुबह 11 बजे दोनों ही जगह पहुंच गई। पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा के चूना भट्टी स्थित डागा मोटर्स के बगल में अवैध तरीके से शासकीय जमीन पर वर्कशॉप बनाया हुआ। इस संबंध में निगम ने वर्कशॉप को हटाने का नोटिस जारी किया था। जिसको समय सीमा में नहीं हटाने पर निगम ने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। यहां पर नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन के 70 से अधिक लोग मौजूद थे।
अवैध तरीके से बनाया स्वीमिंग पूल

कोहेफिजा में नगर निगम ने ए एंड ए बिल्डर के सातवी मंजिल के अवैध निर्माण को तोड़ा
नगर निगम के सहायक यंत्री साहनी ने कहा कि कोहेफिजा में सेफिया कॉलेज के सामने ए एंड ए बिल्डर अतीक खान की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर की गई। बिल्डिंग को 6 मंजिल की अनुमति थी। यहां पर सातवीं मंजिल अवैध फ्लैट और स्वीमिंग पूल का निर्माण किया था। इसको तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। यहां पर नगर निगम, पुलिस, जिला प्रशासन समेत 200 से ज्यादा अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा। पुलिस ने रास्तों की बेरिकेंटिग कर दी थी। इसके बाद सांतवी मंजिल को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।