निगम चुनाव के लिए आप ने कसी कमर: गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में फहराएगा आम आदमी पार्टी का परचम -मंत्री राजेंद्र पाल गौतम

निगम चुनाव के लिए आप ने कसी कमर: गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में फहराएगा आम आदमी पार्टी का परचम -मंत्री राजेंद्र पाल गौतम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चैंबल ऑफ कॉमर्स में आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम, जिसमें दिल्ली आप सरकार के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम भी शामिल हुए

  • चैंबर ऑफ कॉमर्स में कार्यक्रम में बोले दिल्ली सरकार के मंत्री
  • प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा-कांग्रेस को एक जैसा बताया

प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने हूंकार भर दी है। बुधवार को ग्वालियर में दिल्ली में आप सरकार के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी का परचम फहराएगा। साथ ही कहा है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश में ईमानदारी का एक मॉडल रखा है। जिसकी चर्चा अब अमेरिका और चीन जैसे देशों में होती है।

प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने कमर कसी है। आप के राष्ट्रीय नेतृत्व में मंत्रियों एवं बड़े नेताओं की चुनावी सभाओं के दौर चालू कर दिए हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को ग्वालियर में चेंबर ऑफ कॉमर्स में बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, आप के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह और ग्वालियर चुनाव के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत सिंह राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम ग्वालियर चंबल संभाग अध्यक्ष रोहित गुप्ता, ग्वालियर शहर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान 106 पार्षद प्रत्याशियों कीसूची जारी की गई है।

भविष्य के प्रत्याशियों का किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी के घोषित पार्षद प्रत्याशी, संभावित अन्य पार्षद प्रत्याशियों का निकाय चुनाव के लिए पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन किया गया है। इस बार ग्वालियर चंबल संभाग में मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। आम आदमी पार्टी को हाल ही में हुए निकाय चुनावों में कर्नाटक, पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर, गुजरात में मिली सफलता से पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह ऊर्जा है।

भाजपा-कांग्रेस एक जैसी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी हर जिले में जनता के साथ जन संवाद यात्रा चला रही है। चाहे कमल नाथ की कांग्रेस सरकार हो या हालिया शिवराज की भाजपा सरकार और दारू से लेकर बालू तक के ठेके में भ्रष्टाचार में दोनों पार्टियों की एक जैसी भागीदारी है। इस बार के निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल से संभावित होकर जनता आम आदमी के पक्ष में मतदान करेगी।



Source link